Lakhimpur Khiri News: विद्यालय जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। थाना नीमगांव क्षेत्र में विद्यालय जा रही कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे बचाया जबकि आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई नीमगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।बताया गया कि थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय छात्रा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रोजाना की तरह निकटवर्ती गांव स्थित विद्यालय जा रही थी। जैसे ही वह गोला सिकंदराबाद हाईवे पर पहुंची वहां पहले से मौजूद बेलाबोझी निवासी जीतू रंजीत उर्फ जीतू पुत्र ओम प्रकाश भार्गव ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को बचाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.