Lakhimpur Khiri News: विद्यालय की जर्जर खिड़की का छज्जा गिरा, शिक्षक घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। कुम्भी गोला विकास खंड के संविलियन विद्यालय अहिरी में एक गंभीर हादसा हो गया। विद्यालय की जर्जर खिड़की पर पड़ा छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। जिससे विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अजीत सिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शिक्षक के सिर, हाथ, कान और गर्दन में चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद विद्यालय के शिक्षक साथियों ने प्राइवेट इलाज के लिए सिकन्द्राबाद ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर सिर की चोट को देखते हुए डॉक्टर ने चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनका उपचार जारी है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि भवन का कुछ हिस्सा काफी समय से जर्जर अवस्था में है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस घटना ने विद्यालय भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.