Lakhimpur Khiri News: विकास कार्यों की अनदेखी पर भड़के लोग, धरने पर बैठे
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: विकास कार्यों की अनदेखी पर भड़के लोग, धरने पर बैठे मैगलगंज। मैगलगंज कस्बे में विकासकार्यों की अनदेखी से परेशान हो चुके ग्रामीणों का सब्र आखिर टूट गया, रविवार को भारी संख्या में युवा, व्यापारी व ग्रामीण मुख्य मार्ग पर स्थित अमृत सरोवर पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कस्बे की बदहाल सड़कों, जलभराव, साफ सफाई, बजबजाती नालियों, सुलभ शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय, बिजली व डिवाइडर पर बन्द पड़ी स्ट्रीट लाइटों समेत विभिन्न मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाने की मांग शासन प्रशासन से की। हालांकि कुछ ही घंटों के प्रदर्शन के बाद ब्लाक स्तरीय टीम द्वारा ज्ञापन लेकर इन समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 से 20 दिन का समय मांगा। आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया。
समस्याओं का विस्तार पसगवां ब्लॉक की बड़ी ग्राम पंचायत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.