लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कस्बे के नानक नगर मोहल्ले में झंडी रोड पर मेन चौराहे तक बनाए जा रहे प्रमुख नाले में भी ठेकेदार ने खेल कर दिया। खोदे गए नाले में बारिश का पानी भरा होने से काफी कीचड़ भरा था। दिन में लोगों के विरोध की वजह से ठेकेदार ने शुक्रवार देर रात उसी हालत में नाले की तली में मसाला डलवा दिया। यही ठेकेदार शास्त्रीनगर मोहल्ले में नाला बनवा रहा है। उसने पतली सरिया लगाकर कीचड़ में मसाला भरवा दिया है। लोगों के विरोध की वजह से वहां अफसरों ने काम रोक दिया है। नानकनगर मोहल्ले में हफ्ता भर पहले महेश कनौजिया के घर से कस्बे के मेन चौराहे तक नाला बनाने का काम शुरू किया गया था। इसका ठेका गोरखपुर के केडी सिंह को मिला है। लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले हुई तेज बारिश का पानी खोदे गए नाले में भर गया। इससे उसमें...