लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र में करनपुर रजागंज में सड़क पार कर परचून की दुकान से सामान लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत के मामले में युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनपुर रजागंज निवासी रामसनेही ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र धमेन्द्र कुमार 11 सितंबर की रात करीब नौ बजे सड़क के दूसरी ओर स्थित परचून की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वाहन चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए धर्मेंद्र को टक्कर मार दी थी। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले ...