लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। ओयल स्थित वाईडी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर गुरुवार को लखनऊ मंडल की मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत और उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत ओयल के अधिशासी अधिकारी ऋषिकेश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद वर्मा ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। वहीं समारोह के विशिष्ट अतिथि जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केसी मिश्रा रहे, जिनका स्वागत खेल शिक्षक रामकिशोर सैनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव राम किशोर सैनी ने बताया कि इस मंडलीय आयोजन में लखनऊ मंडल के सभी जनपदों के माध्यमिक विद्यालयों के बा...