Lakhimpur Khiri News: वांछित चल रहे दो आरोपियों को भेजा गया जेल
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मोहित पुण्डीर के मुताबिक, गांव बैरिया निवासी परवीन और पचासा निवासी विजय कुमार को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी महिला संबंधी अपराध के चलते काफी दिनों से वांछित थे। पुलिस तलाश में लगी थी। आरोपी परवीन पर पाक्सो एक्ट का मामला भी दर्ज था। कार्रवाई के दौरान पढुआ चौकी इंचार्ज ब्रह्मानंद यादव, कॉन्स्टेबल यशपाल और चंद्रमोहन त्यागी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.