Lakhimpur Khiri News: वन महोत्सव के तहत कष्टहरण धाम परिसर में हुआ पौधरोपण
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत विकास खंड मितौली की ग्राम पंचायत तेंदुआ स्थित पौराणिक कष्टहरण धाम मंदिर परिसर में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री बृजेश सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरियाली ही खुशहाली का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में वनरक्षक अफजल, राय साहब, कष्टहरण धाम के पुजारी, बिंद्रा सिंह व प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.