लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 8 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया में बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने और किसानों की फसलों को जंगली शूकरों से बचाने को लेकर भाजपा सदस्यता अभियान के विधानसभा संयोजक एवं जिला कार्यसमिति सदस्य रवि गुप्ता ने वन मंत्री अरुण सक्सेना से मुलाक़ात कर ज्ञापन दे कर पांच प्रमुख मांगें उठाई हैं। ज्ञापन में सुहेली नदी की पिछले 15 वर्षों से बंद पड़ी ड्रेजिंग कराने, नकहुआ नाले की सफाई कराने तथा बंशीनगर में दुधवा रोड पर एक पुल का निर्माण कराने की मांग की गई है। इसके अलावा जंगली शूकरों से फसलों को हो रहे नुकसान का उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग भी रखी गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पलिया विधानसभा क्षेत्र के दुधवा रोड के आसपास सैकड़ों गांवों में जंगली शूकर किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। ...