लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मुख्य सचिव को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को समाधान दिवस के दौरान सौंपा। ऐलान किया कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 22 सितंबर से प्रदेश भर के लेखपाल अतिरिक्त प्रभार के कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमित दीक्षित और मंत्री बृजराज वर्मा ने बताया कि दो अगस्त 2026 को जारी कार्यवृत्त के 45 दिन बीत जाने के बाद भी शासन स्तर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लेखपालों में असंतोष और निराशा व्याप्त है। संघ की मुख्य मांगों में अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल फिर से खोला जाए। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने अतिरिक्त हल्के का कार्य बहिष्कार करने की दी चेतावनी वर्ष 2025-26...