लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: चिल्लापुरवा गांव में चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में पूर्व प्रधान और उनके बेटे घायल हो गए। मारपीट होती देख लेखपाल और उसका सहायक वहां से जान बचाकर निकल गए। थाना क्षेत्र के नौबना के चिल्लापुरवा गांव के पूर्व प्रधान सोहनलाल के लड़के सहजराम ने बताया कि गांव के रामखेलावन आदि ने चकमार्ग की गाटा संख्या 224 पर कब्जा करके गेट लगा दिया है। इससे उसका रास्ता बंद हो गया है। इसे खुलवाने के लिए तकरीबन दस वर्षों से वह अफसरों के चक्कर काट रहा है। कुछ दिन पहले उसने तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में चकमार्ग की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की थी। तहसील से लेखपाल ललित ने फोन ...