Lakhimpur Khiri News: लूट का मुकदमा दर्ज, बदमाशों की तलाश जारी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कुतुबापुर-सेंडा मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइक सवार दंपत्ति से हुई लूट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात के 24 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ैया निवासी रामशंकर अपनी पत्नी राखी देवी को जंगबहादुरगंज से दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे कुतुबापुर-सेंडा मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। इसके बाद बदमाशों ने रामशंकर की जेब से नकदी निकाल ली और राखी देवी के कानों के कुंडल व नाक की नथ छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी अरुण कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.