Lakhimpur Khiri News: लायंस क्लब ने लगाया कपिंग थेरेपी शिविर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नारायण सेवा एवं लायन्स क्लब गोला के संयुक्त तत्वावधान में हरजस होटल में छह दिवसीय एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन एवं कपिंग थेरेपी शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने फीता काटकर किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर 12 जुलाई तक चलेगा। इसमें बिना औषधि विभिन्न रोगों एवं शारीरिक समस्याओं के उपचार का प्रयास किया जाएगा। कमर दर्द, सायटिका, घुटनों का दर्द, पुराना सिर दर्द, जोड़ों का दर्द, लकवा, हाथ-पैरों का सुनापन, कंधे का दर्द, ब्लड प्रेशर, शुगर, गैस, कब्ज, मानसिक तनाव और सर्वाइकल जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को थेरेपी एवं विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा। घुटने एवं कमर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.