लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक स्कूल के हॉस्टल से बिना बताए लापता हुए दो किशोरों को सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनकी माताओं के सुपुर्द कर दिया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 26 जुलाई को गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के एकाउंटेंट जगदीश प्रसाद ने पलिया थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने पुरैना निवासी अजीत सिंह और ग्राम बन्दर भरारी सोनहा निवासी हिमांशू राणा के हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सघन खोजबीन और सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने दोनों किशोरों का सुराग...