Lakhimpur Khiri News: लापता युवक का शव 19 वें दिन कुएं से बरामद
लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। 19 जुलाई से लापता 20 वर्षीय युवक का शव बुधवार सुबह गांव के पास l खेतों में बने एक कुएं में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मितौली थाना क्षेत्र की कस्ता चौकी के अंतर्गत ग्राम भिखनापुर के रहने वाले प्यारे लाल राठौर का 20 वर्षीय पुत्र गोविंद 19 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 21 जुलाई को मितौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने लखनऊ और नीमसार तीर्थ तक जाकर फोटो-पोस्टर लगवाने सहित काफी जगहों पर जा-जाकर पता किया,लेकिन गोविंद का कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह गांव के निवासी जिलेदार के खेत में बटाई धान लगाए नन्हे राठौर खाद डालने गए थे। कुएं के पास चप्पलें रखी देख जब उन्होंने अंदर झांका, तो युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.