लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। शनिवार दोपहर से लापता हुई चार वर्षीय बच्ची को पुलिस ने रविवार शाम को सकुशल खोज लिया है। पुलिस को यह कामयाबी डॉग स्क्वायड की मदद से मिली। बच्ची के मिलने से पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बच्ची के लापता होने और फिर गन्ने के खेत में मिलने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की चार वर्षीय बच्ची शनिवार को अपनी दो बहनों के साथ खेत पर मौजूद पिता से मिलने गई थी। जहां से पिता ने दो बेटियों को बाइक से घर भेज दिया था। जबकि यह बच्ची वहीं खेत पर ही रुक गई थी। दोपहर करीब दो बजे से वह लापता हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। रविवार को पुलिस ने डॉग स्क...