लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: ओयल। रक्षाबंधन के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़ से तमाम लोग बैरंग लौट गए। जिला अस्पताल की ओपीडी में तैनात डॉक्टरों के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है, जिसके चलते दूर-दराज से आने वाले तीमारदारों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन मोतीपुर जिला अस्पताल में इन नियमों कीअनदेखी की जा रही है। शनिवार को अस्पताल की पड़ताल के दौरान बदहाली की तस्वीर सामने आई। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर 1 से 9 तक ओपीडी संचालित होती है। यह भी पढ़ें- Rampur News: एक दिन के अवकाश के बाद खुली जिला अस्पताल की ओपीडी, मरीजों की लगी लंबी कतारें महीने का अंतिम शनिवार होने के बावजूद दोपहर 11:30 बजे...