Lakhimpur Khiri News: लगातार बारिश से लखीमपुर जलमग्न, जलनिकासी व्यवस्था फिर हुई बेअसर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- Lakhimpur Khiri News: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर के कई प्रमुख मार्गों और आवासीय इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर भरे पानी के बीच राहगीर और वाहन चालक आवागमन करने को मजबूर हैं। शनिवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर पंपिंग मशीनों से पानी निकलवाने तथा जाम नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए थे। नगर पालिका की टीम ने कई स्थानों पर पानी निकासी और नालों की सफाई का कार्य भी कराया, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की समस्या अभी भी बरकरार है। यह भी पढ़ें- Buxar News: झमाझम बारिश से जलमग्न हुई डुमरांव की दर्जनों सड़कें, लोग बेहाल: डॉन बॉस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.