लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से छोटी काशी गोला में जनजीवन प्रभावित हो गया। नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। अर्जुन नगर भारत भूषण कॉलोनी मथुरा नगर हफीजपुर डामर रोड वीर अब्दुल हमीद मार्केट और नीचीभूड़ तक बारिश का पानी पहुंच गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के दौरान शहर की लखीमपुर रोड पर हनुमान मंदिर के सामने पेड़ गिर जाने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसी तरह चीनी मिल के पास एक विशाल पेड़ गिर जाने से बाईपास रोड पर घंटों आवागमन बंद रहा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दो दिन से लगातार हो रही बारिश, चारों ओर पानी ही पानी इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामन...