Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर दशहरा मेले की अवध संध्या में बही सुर सरिता
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: ऐतिहासिक लखीमपुर दशहरा मेला के दसवें दिन आयोजित अवध संध्या में लोकसंस्कृति की सोंधी महक और सुरमयी प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को अवध की समृद्ध परंपरा और लोककला के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, भाजपा नेता दीपक पुरी एवं आलोक मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र का संचालन साहित्यकार राममोहन गुप्त अमर ने किया। इसके बाद अवधी लोकगायिका दीपिका मिश्रा एंड पार्टी और युवा गायक शतांशु ने लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवधी गीतों की गूंज पर पूरा पंडाल झूम उठा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नन्हे सितारों की प्रतिभा से निखरी दशहरा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.