लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। उचौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौरिया तिराहे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इस सड़क हादसे में ट्रक के चालक और क्लीनर दोनों घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक सीतापुर से चोकर लादकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहा था। जैसे ही ट्रक उचौलिया क्षेत्र के लखनौरिया तिराहे के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व क्लीनर केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही उचौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को केबिन से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ समय...