लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शंकरपुर गांव में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लंगूरी बंदर ने बाइक सवार युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।शंकरपुर गांव के रहने वाले सूरज पुत्र फतेह गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल से भीरा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक लंगूरी बंदर उनकी चलती बाइक पर पीछे आकर बैठ गया। सूरज ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी नहीं रोकी और बंदर को पीछे बैठाए हुए ही अपने गांव तक पहुंच गए। जैसे ही सूरज बाइक से अपने गांव शंकरपुर पहुंचे, वैसे ही पीछे बैठे लंगूरी बंदर ने अचानक आक्रामक रुख अपना लिया। इससे पहले कि सूरज कुछ समझ पाते या बाइक से उतरते, बंदर ने उनकी गर्दन पर दांतों से बुरी तरह काट लिया। युवक के चीखने-चिल्लाने पर जब तक ग्रामीण म...