लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत जंगल नंबर 7 के प्रताप टांडा निवासी रोहित सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह का भारतीय वायु सेना में चयन हुआ है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद घर लौटे रोहित सिंह का रविवार को बरमबाबा चौराहे पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी विमल कुमार ने रोहित सिंह को फूल-माला पहनाई, मिठाई खिलाई और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने रोहित की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि रोहित ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। इसके साथ ही कमल सिंह, जंगल नंबर 7 के प्रधान दिनेश सिंह, इटकुटी के प्रधान मुकेश सिंह, जंगल नंबर 7 के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, रामजी सिंह, प्रेम सिंह, करतार सिंह, शिव सिंह सहित सैकड़ों ...