लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: रोटरी क्लब सेंट्रल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव और फैमिली जनरल मीटिंग का आयोजन शहर के एक होटल में भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से आयोजित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। आनंदमयी भजनों पर झूमते व नृत्य करते हुए उत्सव को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और पारिवारिक उल्लास का संगम देखने को मिला। नन्हे बच्चों की राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा रही। राधा व कृष्ण स्वरूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...