Lakhimpur Khiri News: रोटरी क्लब मुस्कान ने धूमधाम से मनाया प्रथम चार्टर उत्सव
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: रोटरी क्लब गोला मुस्कान का प्रथम चार्टर उत्सव रोटेरियन मीनाक्षी के निवास पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटेरियन सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन के दौरान बीते एक वर्ष में क्लब की ओर से आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को मोतियों की माला और फूलों के हार पहनाकर सम्मानित किया गया। सचिव अनुराधा पुरवार और मीनाक्षी ने चार्टर अध्यक्ष सहित सभी चार्टर सदस्यों के योगदान की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.