लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: शहर से सटे ग्राम दतेली स्थित मंदिर प्रांगण में रविवार को रोटरी क्लब गोला मुस्कान द्वारा जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 400 वस्त्रों का वितरण किया गया जिनमें साड़ियां, पैंट शर्ट जींस बच्चों के कपड़े लड़कियों एवं महिलाओं के सूट और टी शर्ट शामिल हैं। वस्त्र पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में क्लब की सचिव अनुराधा पुरवार ने महिला सदस्य वंदना गुप्ता और नीलू भारती के साथ महिलाओं एवं बच्चों को वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर मनोज गोयल, अतुल राजपूत, सचिन रस्तोगी, ऋषु माहेश्वरी, राजीव राजपूत, राजीव गुप्ता, विवेक वर्मा, रोटरेक्ट यूथ के अध्यक्ष गौरीश सिंह और करम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News:...