लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: रोटरी क्लब की ओर से सेवा परियोजना के अंतर्गत नवजात शिशुओं को कपड़े, खिलौनों की किट एवं मच्छरदानी भेंट की गई। कार्यक्रम का संयोजन मधुलिका त्रिपाठी जी ने किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अमिताभ निगम, सचिव डॉ. अरुण कुमार सिंह, मोती सागर बसैया, संदीप गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, वसीफ खान, डॉ. गौरव गोयल, हरि प्रकाश त्रिपाठी, विमल अग्रवाल तथा डॉ. संजय मल्होत्रा उपस्थित रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी क्लब लखीमपुर समाज के विभिन्न वर्गों के हित में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...