Lakhimpur Khiri News: रोटरी क्लब गोला मुस्कान का पद ग्रहण समारोह कल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: रोटरी क्लब गोला मुस्कान की ओर से द्वितीय पद ग्रहण समारोह एवं फौजी सम्मान समारोह का आयोजन 19 अगस्त को कृष्णा वाटिका में किया जाएगा। समारोह दोपहर चार बजे से शुरू होगा। समारोह में रोटरी क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारी पद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही देश की सेवा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर फौजियों को सम्मानित किया जाएगा। क्लब की ओर से विगत रोटरी वर्ष में उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग के लिए रोटरी टीम के सदस्यों और पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अरविंद गुप्ता रामजी और सचिव रोटेरियन अनुराधा पुरवार ने बताया कि समारोह का उद्देश्य सेवा समर्पण और सम्मान की भावना को आगे बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.