लखीमपुरखीरी, नवम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को स्व. अजीज सिद्दीकी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रॉयल क्रिकेट अकादमी और जेनेसिस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जेनेसिस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 25 ओवर के मुकाबले में जेनेसिस की टीम 23 ओवर में 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुष राज ने सर्वाधिक 28 रन, अंशुमान ने 17 रन, अक्षत अवस्थी ने 14 रनों का योगदान दिया। रॉयल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक सैनी ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि वैभव मिश्रा व हर्षित ने 2-2 विकेट लिए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आजम के तीन विकेट और 78 रन से नेक्स्ट जनरेशन ने पार्कर अकादमी को हराया लक्ष्य का पीछा ...