लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर के रेलवे स्टेशन पर चल रहा डाक विभाग का कार्यालय सीतापुर स्थानांतरण का विरोध व्यापारी सुरक्षा फोरम सहित व्यापारियों ने किया। डाक विभाग कार्यालय को न हटाए जाने की मांग पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से की। डाक कार्यालय सीतापुर स्थानांतरित होने से लखीमपुर के पलिया, सम्पूर्णानगर, तिकुनियां, निघासन जैसे डिलीवरी पोस्ट आफिस जो कि 120-150 किमी की दूरी पर स्थित है की डाक अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को देखते हुए पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार से वार्ता कर उनको त्वरित कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। दूर संचार मंत्री ने ...