Lakhimpur Khiri News: रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली चार महिलाओं को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण व 3,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ लखीमपुर और शाहजहांपुर जीआरपी थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए जीआरपी पुलिस जांच में जुटी थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन खीरी टाउन हाल्ट से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं के पास से लखीमपुर के अलावा शाहजहांपुर जीआरपी थाने में दर्ज मामले से संबंधित चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान महाराष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.