लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: रेलवे की भूमि पर कथित रूप से अवैध रूप से रखे गए एक परचून के खोखे को हटवाने की मांग को लेकर रेलवे सुरक्षा बल को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। शिकायतकर्ता विशाल निवासी गोला गोकर्णनाथ ने आरपीएफ को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि रोडवेज बस स्टॉप के पश्चिमी गेट के निकट रेलवे की भूमि पर एक परचून का खोखा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि दुकान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जहां शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियां होती हैं। विरोध करने पर संचालक और उसके परिजनों द्वारा मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोग रेलवे यार्ड से लोहे सहित अन्य सामान की चोरी में स...