Lakhimpur Khiri News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन से टकरा कर हुई मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन से टकरा कर हुई मौत ओयल। ग्राम सभा मोतीपुर के लोनपुरवा से निकले रेलवे ट्रैक पर सुबह एक अधेड़ का शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसकी पहचान लोनपुरवा मोतीपुर निवासी बुद्दुन (50) पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुद्दुन रेलवे ट्रैक की ओर सुबह करीब आठ बजे शौच को गया था। बुदुन पहले से एक पैर व एक हाथ में पैरालाइज का शिकार था, जिसके चलते उसे चलने में भी दिक्कत थी। परिजनों के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर चढ़ते समय उसका बैलेंस बिगड़ा होगा, जिसके चलते लखनऊ से लखीमपुर की ओर जा रही माल गाड़ी की चपेट में आकर वह बीच ट्रैक पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.