लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ग्रामीणों के बीच किसी सरकारी कर्मचारी को फिल्मी अंदाज में हड़काते दिख रहे हैं। वीडियो में कहते सुने जा रहे कि रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, पेड़ सूख जाए जो देख लूंगा। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि विधायक कहीं दौरे पर जा रहे थे इसी बीच रास्ते में ग्रामीणों की समस्या सुनने लगे। ग्रामीणों ने खाद से जुड़ी परेशान बताई तो मौके पर मौजूद सरकारी कर्मचारी पर विधायक भड़क गए। उन्होंने कहा कि रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, पेड़ सूख जाए जो देख लूंगा। गरीब ने वोट दिया है। किसी बड़े आदमी का गुलाम नहीं हूं। चाहे कोई कितना बड़ा आदमी हो। पिटवा के अंदर करूंगा। किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ...