Lakhimpur Khiri News: रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी का कहर, देवी माता का मंदिर नदी में समाया
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी का कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह कटान के चलते वीर बाबा स्थान पर स्थित प्राचीन देवी माता का मंदिर भी शारदा नदी में समा गया। नदी के लगातार कटान से गांव के लोगों में दहशत है। खेतों को निगलती हुई शारदा नदी तेजी से आगे बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि कटान न रुका तो गांव भी नदी में समा जाएगा।
कटान का प्रभाव रूरा सुल्तानपुर गांव में बना प्राचीन देवी माता का मन्दिर नदी में समा गया। ग्रामीणों के अनुसार यह वीर बाबा का स्थान काफी पुराना और आस्था का केंद्र था। यहां मेला लगता था और दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा करने आते थे। इससे पहले वीर बाबा और शिव मंदिर भी शारदा नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से वीर बाबा का पूरा स्थान ही नदी में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.