Lakhimpur Khiri News: रुद्र महायज्ञ में भक्तों ने लिया पुण्य लाभ
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज, संवाददाता। शेरपुर गांव में चल रहे श्रीरुद्र महायज्ञ के छठे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने हवनकुंड में आहुतियां अर्पित कीं। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञदेव की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा व्यास रामानुजाचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों की पावन कथा सुनाई। कथा के दौरान भजनों और मनमोहक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर भजनों का आनंद लिया। इस दौरान झांकी कलाकारों ने मां दुर्गा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। आयोजकों के अनुसार सुबह हवन पूजन के बाद सुबह 11 बजे कन्या भोज और दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.