लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर की गुप्ता कॉलोनी में शनिवार सुबह सेवानिवृत्त दरोगा 70 वर्षीय हरपाल सिंह का शव घर से चंद कदम दूर गांव जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे चक्की के सामने पड़ा मिला। उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में हरपाल सिंह और उनके पुत्र मनोज कुमार के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। परिजनों ने भी मनोज पर आए दिन पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुप्ता कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह पुलिस विभाग में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्र मनोज कुमार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह चक्की मालिक राकेश कुमार गुप्ता घर से बाहर निकले तो उन्हें हरपाल सिंह का शव सड़क ...