Lakhimpur Khiri News: राह में भरे पानी से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर नौनिहाल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 20 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंद्राबाद। गोला तहसील के बिलहरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर बारिश के बाद सड़क पर बड़े बड़े गड्ढों में पानी भर गया है। इन गड्ढों में कीचड़ होने के कारण विद्यालय आने जाने वाले छोटे छोटे बच्चों को उसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसल जाते हैं जबकि कुछ बच्चे गंदे पानी और कीचड़ के कारण स्कूल आने से भी वंचित रह जाते हैं। बिलहरी से पकरिया होते हुए गोला जाने वाले इस महत्वपूर्ण लिंक मार्ग की यह समस्या हर वर्ष बरसात में सामने आती है। विद्यालय का मुख्य मार्ग होने के बावजूद आज तक जलभराव और गड्ढों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Munger News: मूसलाधार बारिश में महगामा स्कूल जलमग्न, कन्या मध्य विद्यालय बना टापू मूसलाधार बारिश में महगामा स्कूल जलमग्न, कन्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.