लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: पड़रिया तुला। बिजुआ के पंचायत रामनगर कलां गांव मजरा रामपुर शारदा नदी की तलहटी में बसे होने के कारण समस्याओं से घिरा रहता है। बरसात के दिनों में बारिश के पानी व शारदा नदी में आने वाली बाढ़ इस गांव को टापू बना देती है। बाढ़ के बाद अब भी यहां रास्ते दलदल बने हुए हैं। शुक्रवार के दिन ऐसी ही एक समस्या से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें दिखाया गया है कि एक युवक कीचड़ भरे रास्तों पर अपनी बीमार पत्नी को गोदी में उठाकर इलाज के लिए ले गया। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बतातें है कि रामपुर कलां निवासी मधु देवी के पैर में फोड़े का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे प्रतिदिन जख्म की पट्टी और न चलने की सलाह दी थी। गांव के चारों तरफ कीचड़ होने की वजह से मधु के पति ज...