Lakhimpur Khiri News: रास्ते पर कीचड़, जलभराव से परेशान महिलाओं ने जाम की रोड
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम, संवाददाता। कस्बे के भीठ मोहल्ले की सैकड़ों महिलाओं ने गुरुवार की शाम को लखीमपुर-मितौली रोड जाम कर दी। मोहल्ले की सड़क न बनने से आवागमन में परेशानी हो रही है। जलभराव व कीचड़ से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। इससे आक्रोशित महिलाओं ने रोड जाम की। इधर से निकल रहे एसडीएम की गाड़ी रोकने की कोशिश की। करीब आधा घंटे तक रोड जाम रही। इसकी सूचना पर पुलिस और एडीओ पंचायत मौके पर पहुंचे। महिलाओं को जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों लोगो को शांति भंग करने के मामले में हिरासत में लिया है। कस्बे के भीठ मोहल्ले वासी सड़क को लेकर काफी दिनों से परेशान हैं। कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से रास्ता बनवाने को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नही हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.