लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर गुरुवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर गौ आश्रय संचालकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ मौजूद रहे। सीडीओ ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए दुग्ध उत्पादन व पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान निदेशालय से नामित नोडल अधिकारी डॉ. मदन मुरारी पटेल मौजूद रहे। उन्होंने पशुपालकों और गौशाला प्रबंधकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों व बेहतर गौशाला प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे पशुओं की सेहत और उत्पादकता दोनों में सुधार किया जा सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गौ आश्रय स्थलों के बेहतर संचालन और योगदान के लिए गोआश्रय स्थल संचालकों को सम्मानित किया गया। यह भी ...