लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर बेहजम ब्लाक के परसेहरा बुजुर्ग गांव का कोटा निलंबित कर दिया गया। राशन कार्ड धारकों को पास के कोटेदार से सम्बद्ध किया गया। मामले की विस्तृत जांच शुरू करा दी गई, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। परसेहरा बुजुर्ग गांव के लोगों ने कोटेदार दौलतराम पर राशन वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया। गांव वालों ने तीन महीने से राशन न देने, राशन वितरण के दौरान कम राशन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन गांव वालों को दिया। जांच में कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए। जांच में राशन वितरण में गड़बड़ी सामने आने के बाद कोटा निलंबित कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि जांच रिपोर्...