लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। क्षेत्र के गांव अवधपुर में आयोजित रामलीला दशहरा मेले में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। रावण को राम का बाण लगते ही मेला परिसर में जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बतौर मुख्य अतिथि धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया व विशिष्ट अतिथि सपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला ने शिरकत की। अवधपुर में चार दिवसीय रामलीला दशहरा मेले चल रहा है। बुधवार को रामलीला मेला मैदान में कलाकारों द्वारा राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। राम रावण की सेना में भयंकर युद्ध हुआ। अंत में राम के बाण से रावण का वध का मंचन किया। रावण का पुतला दहन करते हो जय श्रीराम के जयकारे से मेला मैदान गुंजायमान हो उठा। मंगलवार शाम कार्यक्रम में पहुंचे धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया, पूर्व विधायक सुनील कुमार ला...