लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना इलाके के रायपुर (दुलही) गांव में एक युवक का शव गांव के बाहर नाले से बरामद किया गया। बताया जाता है कि युवक शौंच के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, बाद में युवक का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शव की पहचान रायपुर निवासी परमेश्वर का 30 वर्षीय लड़का रामलखन गौतम अपने घर से डिब्बे में पानी लेकर शौंच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो घर वालों ने तलाश शुरू की। इस बीच किसी ग्रामीण ने गांव के बाहर बह रहे नाले में एक शव पड़ा हुआ देखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव को बाहर निकाला गया जिसकी पहचान रामलखन के रूप में हुई। वहीं पर कुछ दूरी पर डिब्बा पड़ा मिला। लोगों का अनुमान है कि नाले में डूब...