Lakhimpur Khiri News: रामायण नाटिका के साथ दशहरा मेले का आगाज
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: नगर पालिका परिषद लखीमपुर की ओर से आयोजित मेला दशहरा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका के माध्यम से सीता स्वयंवर, राम वन गमन, रावण वध और श्रीराम के राजतिलक सहित विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अंजनी कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव अधिशासी अधिकारी संजय कुमार और मेला अध्यक्ष रवींद्र रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दशहरा मेले में सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.