Lakhimpur Khiri News: रामापुर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी अंतर्गत रामापुर कस्बे में अमकोटवा रोड पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने स्थित एक मकान में रहने वाले कोरैया संजर निवासी आनंद शुक्ला पुत्र ओमप्रकाश शुक्ला ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। आनंद ने अपनी ही शर्ट का फंदा बनाकर यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल ले गए, जहां आपातकालीन कक्ष के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आनंद कस्बे में अपनी पत्नी और पांच वर्षीय मासूम बेटे के साथ रह रहा था। घटना के बाद से पत्नी व मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.