Lakhimpur Khiri News: रामलीला स्थल की सफाई का मामला कोर्ट पहुंचा, नगर पालिका से मांगा जवाब
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर के श्री रामलीला आयोजन स्थल की सफाई और रखरखाव का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ पहुंच गया है। श्री रामलीला कमेटी, पलिया की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार के अधिवक्ता से जानकारी मांगी है। कोर्ट ने पूछा है कि रामलीला स्थल की सफाई और रखरखाव के संबंध में नगर पालिका परिषद की ओर से उचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उधर नगर पालिका से सफाई कर्मियों के न पहुंचने पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामलीला मैदान में स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई का कार्य किया। इस दौरान मैदान की सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। 26 अक्टूबर को न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अभधेश कुमार चौधरी की पीठ ने मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.