लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां, संवाददाता। कस्बे में चल रहे दशहरे मेले में रामलीला कलाकारों ने गुरुवार को ऋषि विश्वामित्र के राजा दशरथ के पास आने और ताड़का वध का मंचन किया। वन में ऋषियों के यज्ञ का राक्षसों द्वारा विध्वंस करने से प्रताड़ित ऋषि विश्वामित्र इसकी रक्षा के लिए राम व लक्ष्मण को मांगने राजा दशरथ के पास पहुंचे। राक्षसों से लड़ने के लिए अपने पुत्रों की मांग पर राजा दशरथ ऋषि के साथ पूरी सेना भेजने की बात कहते हुए पुत्रों को देने में संकोच करते हैं। इससे अप्रसन्न ऋषि वहां से चल दिए। गुरू वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ अपने पुत्रों को विश्वामित्र के साथ भेजने को तैयार हो गए। वन में विश्वामित्र के यज्ञ में विघ्न डालने पहुंचे राक्षस सुबाहु और ताड़का यज्ञवेदी खंडित करने का प्रयास किया। राम के ललकारने पर ताड़का ने ...