लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। श्रीरामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले को इस बार और भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए रामलीला समिति की बैठक हुई जिसमें पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से जनार्दन गिरि को संरक्षक/अध्यक्ष और आनंद साहनी मिन्नी को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति के अन्य सभी पदाधिकारी पूर्व दायित्वों पर बने रहेंगे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रामलीला और दशहरा मेले में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखेगा नगर निगमबैठक के निर्णय बैठक में मेले के बेहतर आयोजन के लिए समिति के सहयोग और अनुदान की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। महामंत्री पंकज गुप्ता ने वर्ष 2025 का आय-व्यय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। सदस...