Lakhimpur Khiri News: रामनगर के ग्रामीण बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। बिजुआ की ग्राम पंचायत रामनगर कलां के मजरा रामपुर गांव में ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव का मुख्य संपर्क मार्ग 35 वर्षो से नहीं बन पाया है, जिससे पूरा रास्ता दलदल और कीचड़ में बदल गया है। इस कारण स्कूल जाने, रोजमर्रा के काम करने और बीमारों के लिए दवा लाने जैसे सभी आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते के कारण कई बहनों ने अपने मायके आने से मना कर दिया था, जिससे त्योहार का उत्साह फीका पड़ गया। मंगलवार सुबह, नाराज ग्रामीणों ने एक बार फिर अपनी आवाज उठाई और 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का नारा दिया। करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी से संपर्क मार्ग बनवाने का निवेदन किया है, ताकि गांव भी बाहरी दुनिया से जुड़ सके। रामपुर गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.